हमारे देश के कुछ मर्द अपनी मर्दानगी पर फूले नहीं समाते ..जबकि उसे सिद्ध
करने के लिए एक औरत का ही सहारा लेना पड़ता है | कमबख्तों के पास अपनी पर्सनल गाली तक नहीं वह
भी औरतों के बिना अधूरी है ,बड़े मर्द बने फिरते हैं | भगवान ने मर्द रूपी एक अंग
क्या प्रदान किया इन्हें लगता है इन्द्रदेव बन गए हैं और उस वज्र के प्रहार से
किसी को भी पछाड़ देंगे | औरतों को कोसते वक्त भूल जाते हैं औरत के बिना इनका
अस्तित्व ही नहीं...औरत के इशारों पर नाचने वाले ...पूरी जिन्दगी औरत के सामने झुकते
झुकते भले ही इनके घुटने जबाब दे जाएँ पर औरत को जलील करने का मौका नहीं चूकते |
जिस औरत से इतना चिढ़ते हैं उसके अलावा कुछ सोच तक नहीं पाते...रात दिन ख्बाब भी उसकी
के बुनते हैं |कविताओं में गीतों में सिर्फ नारी सौन्दर्य की कल्पना रची जाती है |
असल में इन्हें हजम नहीं हो रहा जिस नारी को ये अब तक अपनी जागीर समझते थे वो तो
इन्हें धता बता कबकी इनसे आगे निकल चुकी है | आज नारी सिर्फ सुन्दरता की परिभाषा
या मर्दों के मन बहलाव का साधन मात्र बनकर जीना नहीं चाहती, ना ही कंधे से कंधा
मिलाना उसका टारगेट है | वो तो आज हर क्षेत्र में मर्दों को पीछे छोड़ने की कुव्वत
रखती है पर क्या करें वह है तो नारी ही जिसे भगवान ने बनाया तो उच्च सोच के साथ था
पर बनाते वक्त उन्हें भी कहाँ पता था कि उनका बनाया मर्द रूपी इंसान उनकी सबसे
सुन्दर कृति को यूँ बर्बाद करने की सोचेगा, अपनी पाशविक सोच के जरिये वो सिर्फ औरत
सिर्फ भोग्या मात्र बनाने का प्रयास करेगा | भगवान भी अपनी बनाई उस कृति की दशा
देख उदास जरुर हुए पर फिर उन्होंने उसे मानसिक रूप से शक्तिशाली बनाना शुरू कर
दिया जो ऐसी सोच को पछाड़ आगे निकलने का हौसला रखती है | इन्सान कहे जाने वाले
मर्दों सुनो नारी ना कभी कमजोर थी ना ही होगी तुम उसके तन-मन को घायल तो कर सकते हो उस पर जोर आजमाइश करके उसकी आबरू
लूट सकते हो पर उसे दोबारा खड़े हो तुम्हारा सामना करने से नहीं रोक सकते | सोच और
संस्कार के मामले में नारी तुम पर तब भी भारी थी और आज भी भारी ही है | मत करो
मजबूर नारी को कि वो फिर काली रूप में आये
और तुम्हारा संहार करे, बच्चू जैसी
तुम्हारी हरकतें हैं इस बार कोई नहीं आएगा काली को शांत करने इसलिए अपनी सोच और
इन्द्रियों पर लगाम लगाओ | वरना गेहूं के साथ अनेक घुन भी पिसेंगे |
Wednesday, August 3, 2016
Friday, April 8, 2016
Wednesday, January 20, 2016
Subscribe to:
Posts (Atom)




